जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरण निरंतर जारी – महंत स्वरूपदास
अजमेर (विसं.)। अमर शहीद संत कवंरराम की 135वीं जयंती के उपलक्ष में अखिल भारतीय सिन्धु संत समाज ट्रस्ट की ओर से देश दुनिया में कोराना वायरस संक्रमण के कारण हो रही बीमारी से छुटकारा पाने की प्रार्थना के साथ प्रधानमंत्री राहत कोष में रूपये एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह का चैक तुलसी पत्र के रूप में श्रीमान् जिलाधीश, अजमेर के माध्यम से प्रस्तुत किया।
चैक श्री ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, अजय नगर के महन्त स्वरूपदास उदासीन व सन्त गौतमदास, सांई ईसरदास, ईश्वर गोविन्धधाम, निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास, जतोई दरबार के भाई फतनदास, श्रीराम विश्वधाम के सांई अर्जुनदास के सानिध्य में राज्य प्रशासनिक अधिकारी रहे सुरेश सिन्धी, भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, सेवाधारी राहुल थावराणी व शंकर सबनाणी के साथ दिया गया।
अमर शहीद संत कवंरराम की 135वीं जयंती पर हुआ पूजन
जतोई दरबार के सेवाधार भाई फतनदास ने बताया कि अमर शहीद संत कवंरराम की 135वीं जयंती पर संतों द्वारा दरबार व ईश्वर गोविन्दधाम में कोराना वायरस के संक्रमण से छुटकारा पाने व सभी के स्वास्थ्य की मंगलकामना व खुशहाली के लिये पूजन व आरती कर जरूरतमंदों तक प्रसाद वितरण किया गया।
नरेन्द्र बसराणी ने बताया कि सभी दरबारों की ओर से लाॅकबंदी के तहत घरों में निवास करने वाले जरूरतमंद परिवारों तक संतों की ओर से मिलकर राशन सामग्री जिसमें आटा, चावल, दाले, मसाले, तेल, नमक, शक्कर, चाय, बिस्कुट, टोस्ट व सब्जियों की थैलियां बनाकर 26 मार्च 2020 से नियमित सेवा की जा रही है।
राशन सामग्री का वितरण अलग अलग काॅलोनियों मदार काॅलोनी, कंचन नगर दौराई, कोटडा, फायसाॅगर काॅलोनी, अजयनगर हाउसिंग बोर्ड, साधु बस्ती, मलूसर रोड, माकडवाली रोड यू.आई.टी काॅलोनी, गांधी गृह वैशाली नगर, पंचशील नगर क्वार्टर, गणेश गवाडी व शहर के अंदर हिस्से कर्फ्यू क्षेत्र में खारी खुई, देहली गेट, डिग्गी बाजार आदि सम्मिलित है।
सेवा कार्य में समाज सेवी विजय शाहणी, नंद कुमार, कुमार सखराणी, सोनू उदासी, तुलसी सोनी, मनोज मेंघाणी, दीपक बालाणी, महेश मूलचंदाणी, कन्हैयालाल खानचंदाणी, घनश्याम आडवाणी, गिरधारी हरवाणी, सुनील वंजाणी, मनोहर देवनाणी, हैप्पी, गोवर्धनदास मोटवाणी, मुकेश नेहचलाणी घरों पर राशन पहुंचाकर सेवा कर रहे हैं।